अगुवा छत्तीसगढ़ीछत्तीसगढ़ी न्यूज़देस-परदेसविविध

ग्रामवासियों से संवाद कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुनी समस्याएं और मांगें

 

 ग्रामवासियों से संवाद कर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने सुनी समस्याएं और मांगें

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत सिहा में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं और विभिन्न मांगों को ध्यानपूर्वक सुना।

ग्रामीणों ने गांव में आवश्यक विकास कार्यों और सुविधाओं से संबंधित विषय वित्त मंत्री श्री चौधरी के समक्ष रखे। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार स्वीकृत किए जा रहे विकास कार्यों से प्रत्येक गांव में विकास और उन्नयन की गति तेज हो रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो और विकास का लाभ प्रत्येक गांव और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों से सीधे संवाद के माध्यम से स्थानीय जरूरतों को समझने और विकास कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। रायगढ़ जिले में जनआकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button