अगुवा छत्तीसगढ़ीछत्तीसगढ़ी न्यूज़सिक्छा

ॐ गं गणपतये नमः

इस एक मंत्र के जाप से मिलेगी गणपति की कृपा, घर आएगी समृद्धि

हिंदू धर्म में सभी मंत्रों का विशेष महत्व है और सबका अपना मतलब है। आइए जानें गणपति के एक सबसे प्रमुख मंत्र ‘ॐ गं गणपतये नमः’ के जाप से मिलने वाले फायदों के बारे में। हिंदू धर्म में किसी भी मंत्र का विशेष महत्व है। हर एक मंत्र का अलग मतलब और इसका जाप करने का अलग तरीका है। कुछ मंत्रों का जाप आपके मन को शांति प्रदान करता है, तो कुछ मंत्र धन लाभ के लिए कारगर होते हैं।यूं कहा जाए कि सभी देवी-देवताओं के लिए एक विशेष मंत्र का उच्चारण आपके जीवन में लाभकारी प्रभाव दे सकता है। ऐसे ही मंत्रों में से हैं गणपति के कुछ विशेष मंत्र जिनका जाप विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।जब बात गणपति के मंत्रों की आती है तो सबसे पहले ‘ॐ गं गणपतये नमः मंत्र ‘ का उच्चारण किया जाता है। यह मंत्र किसी भी पूजा-पाठ के आरंभ में भगवान गणपति का आह्वान करने के लिए प्रमुख माना जाता है।

यह भगवान गणेश को समर्पित एक शुभ मंत्र है। चूंकि भगवान गणेश जी को सफलता का दैवीय दाता माना जाता है, इसलिए उनका पूजन फलदायी होता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें कि इस मंत्र का जीवन में महत्व क्या है और इसके जाप से क्या-क्या लाभ मिलते हैं।

ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का इतिहास

ganpataye namh mantra significance

ॐ गं गणपतये नमः भगवान गणेश (श्री गणेश के12 नामों के जाप से मिलते हैं लाभ) के आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मुख्य मंत्रों में से एक है। इस मंत्र की उत्पत्ति भारत में प्रारंभिक वैदिक काल में कई हिंदू ग्रंथों में हुई है। यह पहली बार गणपति उपनिषद में लिखा गया था, जो देवता को समर्पित एक प्राचीन ग्रंथ है।

समृद्धि, ज्ञान और खुशी की तलाश के लिए सभी उम्र के शिष्यों द्वारा पारंपरिक रूप से मंत्र का जाप किया जाता है। पूरे भारत में कई हिंदू त्योहारों में इसका जाप किया जाता है।

ॐ गं गणपतये नमः मंत्र का लाभ

ganpati mantra jaap

ॐ गं गणपतये नमः मंत्र को बहुत लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार ॐ गं गणपतये नमः के लिए इस मंत्र को रोजाना सुनें। इस मंत्र के जाप से मन को शांति मिलती है और आपको यादाश्त ठीक रखने में मदद मिलती है।

आपकी काम के प्रति एकाग्रता बनी रहती है और मन के साथ शरीर भी स्वस्थ बना रहता है। यह मंत्र आपको समृद्ध जीवन प्रदान करता है। ॐ गं गणपतये नमः मंत्र बहुत शक्तिशाली होता है और इसके कई फायदे हैं।

कहा जाता है कि यह मंत्र जीवन की सभी बाधाओं को दूर करता है और भक्तों को सफलता और समृद्धि का आशीर्वाद देता है। जीवनसाथी के साथ संबंध सुधारने में भी यह मंत्र मददगार हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि यह मंत्र पति-पत्नी के बीच प्यार और स्नेह बढ़ाने में मदद कर सकता है।

आर्थिक समस्याओं को दूर करता है मंत्र

ganpati mantra significance in hindi

आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए भी यह मंत्र बेहद कारगर होता है और ऐसी मान्यता है कि इसके नियमित जाप से आपके घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इस मंत्र का जाप सच्चे दिल और शुद्ध इरादे से करना चाहिए जिससे धन को आकर्षित करने में मदद मिल सकती है।

यह मंत्र उन लोगों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है जो स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं। ऐसा माना जाता है कि यह मंत्र रोगों को दूर करने और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

कैसे करें इस मंत्र का जाप

इस मंत्र का सुबह और शाम 108 बार जप करने से आपकी सभी बाधाएं दूर हो सकती हैं, यह आपको आपको सभी परेशानियों से मुक्त कर सकता है। इस मंत्र का जाप हमेशा शुद्ध शरीर और साफ मन से करें जिससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहे।

यदि आप नियमित रूप से इस मंत्र का जाप करते हैं और नियम से इसका पालन करते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Related Articles

Back to top button